जिला बलौदाबाजार कसडोल में उप वनमण्डल देवपुर परिक्षेत्र में 4 ग्रामीणों को सांभर की शिकार करने पर किया गिरफ्तार।
जिला बलौदाबाजार कसडोल में उप वनमण्डल देवपुर परिक्षेत्र में 4 ग्रामीणों को सांभर की शिकार करने पर किया गिरफ्तार।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 23 जनवरी 2021, जिले बलौदाबाजार के कसडोल उप वनमंडल के अंतर्गत देवपुर परीक्षेत्र में सांभर का शिकार कर रहे 4 ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने सांभर के शिकार के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी बलोदा बाजार उप वनमंडल अधिकारी यू .एस. ठाकुर के निर्देशन में अवैध शिकार पर रोकथाम एवं अपराधियों को धर पकड़ की कड़ी में आज 23 जनवरी 2021 को वन परीक्षेत्र अधिकारी देवपुर पंचराम यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर देवपुर परीक्षेत्र के ग्राम देवगांव से लगे वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 264 में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए फैलाए गए विद्युत जी आई तार से एक नर सांभर को शिकार करने की सूचना पर रंगे हाथ वन्य प्राणी नर सांभर को काटते हुए हटउ पिता मायाराम बरिहा, मायाराम पिता कोंदा बरिहा,बट्टू पिता राम सिंग चौहान , श्री राम पिता चेतराम बरिहा, सभी ग्राम देवगाव थाना राजादेवरी तहसील कसडोल जिला बलौदाबाजार को पकड़ा गया प्रकरण के मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार पिता थान सिंग बरिहा ग्राम देवगांव मौके से फरार है। जिसकी खोजबीन की जा रही है उक्त आरोपियों से मौके पर वन्य प्राणी सांभर के कटे सिर 20 किलो 300 ग्राम, सिंग 5 किलो 800 ग्राम, पैर 8 किलो 800, ग्राम सांभर का कटा मांस 174 किलोग्राम,विद्युत जी आई तार 530 ग्राम,लकड़ी की खुटी 16 नग,सीसी 1 नाग,ढक्कन को 22 नग,को जब कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9 ,39 ,44, 50 ,51, 52 के तहत कार्रवाई की जा रहा है प्रकरण की विवेचना जारी है।
उक्त कार्रवाई में संतोष साहू डिप्टी रेंजर देवरी,मनमोहन साहू ,भुनेश्वर वर्मा,बसंत खांडेकर,जागेश्वर सोनवानी, अश्वनी साहू ,दुर्योधन यादव,रामचंद्र साहू,ललित सोम, काशीराम डडसेना,बबलू निराला,गजेंद्र पटेल,छोटेलाल रात्रे,अजीत ध्रुव वनरक्षक एवं कीर्तन चौहान,राजेंद्र यदु वन चौकीदार सहित समिति सुरक्षाकर्मियों का विशेष सहयोग रहा