बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅं.अलंग ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का भ्रमण
बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅं.अलंग ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का भ्रमण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 23 जनवरी 2021 बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅं.संजय अलंग ने मुंगेली जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होने विद्यालय के निर्माण लागत,गुणवत्ता,उपलब्ध सीट,छात्रावास,प्रयोग शाला,लायबे्ररी,डिजिटल क्लास रूम आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस एल्मा ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण 16 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग को दी गई थी। उन्होने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है। जो अपने कार्य में खरा उतरेगी। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय में बच्चों के लिए डिजिटल क्लास रूम की व्यवस्था,पढाई के लिए लायब्रेरी तथा बालक और बालिकाओं के लिए अलग-...